राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों ने प्लेन के पायलटों से मांगा लाइसेंस, ईंधन भी जांचने को कहा

0
इंडिगो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली से वाराणसी जा रहे राहुल गांधी ने पायलटों पर ही सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर दिया। उन्हे उड़ान से पहले ही इंडिगो की फ्लाइट के पायलटों से लाईसेंस दिखाने को कहा। दरअसल राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे एसपीजी (स्पेशल प्रॉटेक्शन ग्रुप) के जवानों ने उनसे अपने लाइसेंस दिखाने को कहा। सूत्रों के मुताबिक विमान के ईंधन के क्वॉलिटी टेस्ट की भी मांग की गई। यह मामला 14 सितंबर का है, जब राहुल गांधी दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए सुबह 8:55 की फ्लाइट लेने वाले थे। इस दौरान उनके गार्ड्स ने 6E 308 फ्लाइट के पायलटों से अपने लाइसेंस दिखाने को रहा।

इसे भी पढ़िए :  मणिपुर में बम विस्फोट , बीएसएफ के दो कर्मी घायल

वहां खड़े एक क्रू मेंबर ने बताया कि वह उस वक्त हैरान रह गए, जब स्पेशल प्रॉटेक्शन ग्रुप के गार्ड्स ने पायलटों से लाइसेंस दिखाने की मांग की। खबरों के मुताबिक पायलटों ने एसपीजी गार्ड्स को लाइसेंस दिखाने से मना करते हुए कहा कि उन्हें इसकी जांच एयरलाइंस से करनी चाहिए। उन्हें पेपर मांगने का अधिकार नहीं है। डीजीसीए की ओर से विमान की जांच की जा रही थी, इसलिए फ्यूल चेक की मांग पूरी की गई। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में 45 मिनट की देरी हुई। विमान के फ्यूल को सही पाए जाने पर ही फ्लाइट को रवाना किया गया।

इसे भी पढ़िए :  शनिवार को राहुल गांधी जाएंगे गोरखपुर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse