पाक पर हमला कर POK वापस ले मोदी सरकार: VHP

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार(20 सितंबर) मोदी सरकार को पाकिस्तान पर हमला करने और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) वापस लेने को कहा। विहिप ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद की ओर से पारित प्रस्ताव को पूरा करने का यह सही वक्त है।

इसे भी पढ़िए :  24 नवंबर को पाकिस्तान पार करेगा सीमा, कश्मीर के रास्ते भारत में देगा दस्तक

विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि ‘‘भारत को पाकिस्तान पर हमला और पीओके पर कब्जा करना चाहिए। यह हमारा वैध अधिकार है। यह हमारा है और पाकिस्तान ने इस बाबत प्रस्ताव भी पारित किया है।’’

इसे भी पढ़िए :  कार्ड से भुगतान पर ग्राहकों, पेट्रोल पंपों से नहीं लिया जाएगा सरचार्ज, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने दिया भरोसा

जैन ने कहा कि उरी हमले की चौतरफा निंदा हुई है और अंतरराष्ट्रीय राय पाकिस्तान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह पड़ोसी देश पर हमले का सही समय है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अभी अलग-थलग पड़ गया है।

इसे भी पढ़िए :  हमने गठबंधन में 25 साल बर्बाद किए: उद्धव ठाकरे