पाक पर हमला कर POK वापस ले मोदी सरकार: VHP

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार(20 सितंबर) मोदी सरकार को पाकिस्तान पर हमला करने और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) वापस लेने को कहा। विहिप ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद की ओर से पारित प्रस्ताव को पूरा करने का यह सही वक्त है।

इसे भी पढ़िए :  अपने ही घर में पाकिस्तान की फजीहत, POK में सड़क पर उतरे लोगों ने लगाए आजादी के नारे

विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि ‘‘भारत को पाकिस्तान पर हमला और पीओके पर कब्जा करना चाहिए। यह हमारा वैध अधिकार है। यह हमारा है और पाकिस्तान ने इस बाबत प्रस्ताव भी पारित किया है।’’

इसे भी पढ़िए :  MHA ने माना जाकिर नाइक के भाषणों को आपत्तिजनक, केंद्र सरकार जल्‍द कर सकती है कार्रवाई

जैन ने कहा कि उरी हमले की चौतरफा निंदा हुई है और अंतरराष्ट्रीय राय पाकिस्तान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह पड़ोसी देश पर हमले का सही समय है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अभी अलग-थलग पड़ गया है।

इसे भी पढ़िए :  सामने आया सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ा ब्योरा, जानें कैसे कमांडो ने आतंकियों का किया काम तमाम