J&K: घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, 10 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कश्मीर के उरी और नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की दो कोशिशों को सेना ने मंगलवार(20 सितंबर) को नाकाम कर दिया, भारतीय सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में 10 आतंकी मारे गए, जबकि सेना का एक जवान शहीद हो गया।

इसे भी पढ़िए :  पढ़िये किन-किन को नहीं मिलेगा 'प्रधानमंत्री आवास योजना' का लाभ, मोटरसाइकिल और कुंवारापन बन सकता है बाधा

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि ‘उरी और नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की दो कोशिशों को मंगलवार(20 सितंबर) असफल कर दिया गया। दोनों स्थानों पर अभियान चल रहा है।’

इसे भी पढ़िए :  इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक गैरकानूनी गतिविधियों में ‘लिप्त’: महाराष्ट्र पुलिस

प्रवक्ता ने अभी चल रहे अभियान में अबतक मारे गए आतंकवादियों की संख्या बताने से इनकार कर दिया और कहा कि विवरण प्रक्रिया के बाद सार्वजनिक किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, 4 आतंकवादी ढेर

उन्होंने कहा कि नौगाम सेक्टर में अभियान के दौरान एक सैनिक शहीद हो गया।