कश्मीर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं पर बैन

0

 

दिल्ली

कश्मीर में जारी अशांति और प्रदर्शनों के देखत हुए सरकार ने आज से फिर पूरे कश्मीर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया है। हालांकि सरकारी अधिकारियों के आवासों वाले इलाकों में ये सेवाएं बहाल हैं। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं आज लगातार 36वें दिन निलंबित रहीं।

कश्मीर में फिर से हिंसक झड़प, मोबाइल-इंटरनेट सेवा बंद

अधिकारियों ने बताया कि ब्रॉडबैंड सेवाओं को शाम करीब 4:30 बजे काट दिया गया। बहरहाल, श्रीनगर के बेमिना, लाल चौक और सोनावर इलाकों में सेवाएं बहाल कर दी गईं। इन इलाको में सरकारी अधिकारियो के आवास हैं।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव: अमित शाह ने रद्द की पदयात्रा, कांग्रेस-एसपी गठबंधन पर जमकर बरसे

बीएसएनएल के एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी दूरसंचार परिचलक को प्रशासन ने निर्देश दिया कि 15 अगस्त तक सेवाओं को काट दिया जाए।

इसे भी पढ़िए :  विशेष दर्जा बदला तो जम्मू कश्मीर में कोई तिरंगा उठाने वाला नहीं बचेगा : महबूबा मुफ्ती

पिछले महीने हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा की पृष्ठभूमि में अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए एहतियातन इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में भूचाल, कांग्रेस के सभी विधायकों ने दिया इस्तीफा