‘इंदिरा आवास योजना’ का नाम बदलेगी मोदी सरकार

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण आवास योजना ‘इंदिरा आवास योजना’ (आईएवाई) को नया रूप दिया गया है। साथ में इसका नाम ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ (पीएमएवाई) कर दिया गया है। इसे अगले महीने जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  केन्द्र व राज्य 1 अप्रैल से GST लागू करने पर सहमत

सूत्रों के मुताबिक, अगले साल एक अप्रैल से आईएवाई पीएमएवाई में सम्मिलित हो जाएगी। नई योजना के तहत सरकार का लक्ष्य 2019 तक एक करोड़ घर बनाने का है। बहरहाल, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने योजना का नाम बदलने का कोई कारण नहीं बताया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर सरकार का जवाब- 14 दिन में सुधर जाएंगे हालात

आईएवाई के तहत सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष (2015-16) के अंत तक 38 लाख घर बनाने का लक्ष्य तय किया था, जिसमें से दस लाख मकान तैयार हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मोदी से पूछा, क्या यहीं हैं अच्छे दिन ? आखिर क्यों ?