UN में भारत ने पाक को किया पानी पानी, पाक के पास नहीं है भारत के इन सवालों के जवाब

0
भारत ने
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

संयुक्त राष्ट्र :भाषा: UN महासभा के सत्र में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के कुछ घंटे बाद भारत ने आज पाकिस्तान को एक ‘आतंकी देश’ बताया और उसपर आरोप लगाया कि वह आतंकवाद को प्रायोजित करने की अपनी ‘दीर्घकालिक रणनीति’ के जरिए भारतीयों के खिलाफ ‘युद्ध अपराधों’ को अंजाम देता है।
इसे भी पढ़िए-70 साल में पहली बार, पाकिस्तान में घुसी सेना, पढ़िए कितनों को मारा
भारत ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी करार दिया है, वे पाकिस्तान की सड़कों पर खुले आम घूमते हैं और सरकार की मदद से अपनी गतिविधियों को अंजाम देते हैं।
तस्वीरों में देखिए- अगर भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध होगा तो कितना नुकसान होगा
भारत के जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में लगाए गए ‘‘भारी आक्षेपों’’ के जवाब के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की पहली सचिव ई. गंभीर ने कहा कि ‘‘मानवाधिकारों का सबसे बड़ा उल्लंघन आतंकवाद है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब इसका इस्तेमाल सरकारी नीति के तौर पर किया जाता है तो यह एक युद्ध अपराध है। मेरा देश और अन्य देश आज पाकिस्तान की आतंकवाद को प्रायोजित करने की दीर्घकालिक नीति का सामना कर रहे है, जिसके परिणाम हमारे क्षेत्र से परे तक फैले हैं।’’
इसे भी पढ़िए-मोदी का ये फैसला पाक को बर्बाद कर देगा
अगले पेज पर पढ़िए – UN में मसूद अजहर और लखवी को भारत ने किया बेनकाब

इसे भी पढ़िए :  भारत के बनाए सलमा डैम पर तालिबानी हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse