संदीप पाटिल का खुलासा, अगर सचिन रिटायरमेंट नहीं लेते तो उन्हें कर देते टीम से बाहर

0
संदीप पाटिल
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

हाल ही में BCCI की सिलेक्टर्स कमेटी के चेयरमैन संदीप पाटिल ने पद से हटते ही दो बड़े खुलासे किये हैं। जिसमें पहला- “अगर सचिन तेंडुलकर रिटायरमेंट का एलान नहीं करते तो हम उन्हें ड्रॉप कर देते।” दूसरा- “कई मौकों पर हमने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने के बारे में बात की थी, पर धोनी का टेस्ट से रिटायरमेंट लेना शॉकिंग था।”

इसे भी पढ़िए :  रणजी ट्रॉफी में बने नए रिकॉर्ड, स्वप्निल गुगले ने तिहरा और अंकित बावने ने जड़ा दोहरा शतक

एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान पाटिल ने कहा, “12 दिसंबर 2012 को हम (सिलेक्टर्स) नागपुर में सचिन से मिले और उनके फ्यूचर प्लान के बारे में पूछा।” ”हालांकि, हम सिलेक्टर्स के बीच सचिन के रिटायरमेंट को लेकर एक आम सहमति बन गई थी। बोर्ड को भी इस बारे बता दिया गया था।” ”शायद सचिन यह बात समझ गए थे और अगली बैठक में ही उन्होंने कहा कि वो वनडे से रिटायरमेंट के बारे में सोच रहे हैं।” ”अगर सचिन रिटायरमेंट का फैसला नहीं लेते तो हम उन्हें जरूर टीम से निकाल देते।’ बता दें कि दिसंबर 2012 में सचिन ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था।

इसे भी पढ़िए :  इस महान बल्लेबाज की सलाह ने बदल डाली विराट की किस्मत
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse