उरी हमला: कांग्रेस ने पर्रिकर और डोभाल से मांगा इस्तीफा

0
पीएम
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। उरी आतंकी हमले को लेकर सरकार पर हमला तेज करते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार(23 सितंबर) को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के इस्तीफे की मांग की और कहा कि वे अपना काम सही तरीके से करने में ‘‘नाकाम’’ रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  बुलेट ट्रेन पर चलेंगे मोदी के ‘सूटेड बूटेड’ दोस्त: राहुल गांधी

कोझिकोड में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू होने के बीच कांग्रेस ने भाजपा से कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति को लेकर आत्मचिंतन करे। पर्रिकर और डोभाल के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने कहा कि वे अपना काम सही तरीके से करने में नाकाम रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के घर में ठेकेदार और इंजीनियर को बनाया गया बंधक  

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। अब तक कांग्रेस सिर्फ पर्रिकर के इस्तीफे की मांग कर रही थी।

इसे भी पढ़िए :  कुलभूषण को सजा से बचाने के लिए सख्त कदम उठाएगी सरकार, सुषमा ने PAK को किया आगाह- फांसी को मानेंगे मर्डर