बुगती के परिवार में बगावत, रिश्तेदार ने किया पाक का समर्थन, कहा- भारत से लडेंगे जंग

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। बलूच अलगाववादी आंदोलन में आंतरिक कलह का संकेत सामने आ गया है, क्योंकि ब्रह्मदाग बुगती के एक रिश्तेदार ने कहा है कि भारत के साथ लड़ाई होने की स्थिति में वह पाकिस्तान के पक्ष में लड़ेगा।

दिवंगत बलूच कबायली नेता नवाब अकबर बुगती के पोते शाहजैन बुगती ने कहा है कि यदि भारत के साथ जंग छिड़ जाती है तो वह और उनके कबायली यौद्धा पाकिस्तान की सेना के साथ मिलकर भारतीय सैनिकों के खिलाफ लड़ेंगे।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान: मॉडल के खिलाफ कोर्ट ने फिर से जारी किया अरेस्ट वॉरंट, गैरकानूनी तरीके से करंसी विदेश ले जाने का आरोप

जिनेवा में रहने वाले ब्रह्मदाग बुगती के रिश्तेदार शाहजैन ने जम्हूरी वतन पार्टी के वार्षिक सम्मेलन में कहा कि बुगती कबीला पाकिस्तान की रक्षा में हमेशा खड़ा रहेगा। ब्रह्मदाग बुगती ने भारत में शरण मांगी है। जम्हूरी वतन पार्टी उनके दादा ने बनायी थी।

इसे भी पढ़िए :  UN में सुषमा ने दिया शरीफ़ को करारा जवाब, कहा ‘जिनके अपने घर शीशे के हो वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते’

शाहजैन ने कहा कि ब्रह्मदाग का जहां भी रहने फैसला हो, रह सकते है, चाहे भारत हो या जिनेवा। लेकिन जहां मेरी एवं पार्टी की बात है तो हम हमेशा नवाब अकबर बुगती के हुक्म का पालन करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  भारत की NSG सदस्यता के लिए ट्रंप प्रशासन ने किया सपोर्ट

अगस्त, 2006 में अकबर बुगती के मारे जाने के बाद उनके तीन पोतों में उत्तराधिकार की लड़ाई चल रही है। शाहजैन और ब्रह्मदाग कबीले के प्रमुख के दावेदार हैं और उन्होंने आली बुगती को उनका उत्तराधिकार मानने से इनकार कर दिया है।