हरियाणा: सामूहिक बलात्कार पीड़ित महिला ने की खुदकुशी

0
प्रतिकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। हरियाणा के रोहतक जिले में 24 वर्षीय सामूहिक बलात्कार पीड़िता ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पांच व्यक्तियों ने कथित रूप से विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार किया था।

पुलिस ने रविवार(25 सितंबर) को बताया कि महिला कल जिले के कलनौर उप मंडल स्थित एक गांव में बेहोश मिली थी। महिला को शुक्रवार की रात में कथित तौर पर उसके घर के पास से अपहृत किया गया था और रोहतक के पांच व्यक्तियों के एक समूह ने उससे सामूहिक बलात्कार किया था।

इसे भी पढ़िए :  सफाई कर्मचारी के लिए ग्रेजुएट-इंजीनियर्स ने किया अप्लाई, टेस्ट में अफसरों ने कराई नाले की सफाई

रोहतक के डीएसपी पी खत्री ने बताया कि घटना के बाद महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर यह कदम उठाया। इससे पहले महिला के रिश्तेदार ने पुलिस को बताया था कि महिला शुक्रवार की रात से लापता थी जब वह अपने घर से शौच के लिए गई थी।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई के बूचड़खाने के बदलेंगे दिन, बीएमसी करेगी करोड़ों रुपये खर्च

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला को मृत मानकर उसे कथित तौर पर पास के गांव के खेत में छोड़ दिया। वहां से गुजरने वाले लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचित किया। महिला को बाद में रोहतक के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।

इसे भी पढ़िए :  विकास रैली में बोले सीएम खट्टर, कोई नेता सरकारी नौकरी लगवाने के लिए फोन न करे

पीड़ित ने शुनिवार के दिन पुलिस को बताया था कि आरोपियों में से एक सुनील उसके गांव का ही है। वह अपने कुछ मित्रों के साथ उसे किसी स्थान पर ले गया जहां उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया। खत्री ने कहा कि ‘‘अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।’’