अफगानिस्तान में पाकिस्तानी तालिबान के 10 आतंकी ढेर, 2 करोड़ के ईनामी कमांडर की भी मौत

0
आतंकी
प्रतिकात्मक तस्वीर

पेशावर। पूर्वी अफगानिस्तान में एक अभियान में पाकिस्तान तालिबान का एक शीर्ष कमांडर और कम से कम दस और आतंकवादी मारे गए। आतंकी संगठन के एक ताकतवर धड़े के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  गाजियाबाद : पुलिस और बदमाशों के बिच मुठभेड़ में दो अपराधि गिरफ्तार, एक फरार

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी से मई 2014 में अलग हुए सजना ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा कि टीटीपी का पूर्व प्रवक्ता आजम खान तारिक कथित रूप से पक्तिका प्रांत में कल अफगान एवं नाटो बलों के हवाई हमले में मारा गया।

इसे भी पढ़िए :  ...तो यहां से लीक हुआ स्‍कॉर्पियन पनडुब्‍बी का डाटा !

प्रवक्ता के अनुसार तारिक का बेटा और नौ दूसरे आतंकवादी भी अभियान में मारे गए। तारिक उर्फ रईस खान के सिर पर दो करोड़ रपए का इनाम था।

इसे भी पढ़िए :  बातचीत से हो कश्मीर मुद्दे का समाधान- पाक आर्मी चीफ