BCCI को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- हमारी बात मानें क्रिकेट बोर्ड नहीं तो हम मनवा लेंगे

0
सुप्रीम कोर्ट ने
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (28 सितंबर) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को कथित तौर पर अदालत का निर्देश न मानने के लिए लताड़ लगाई। सुप्रीम कोर्ट बीसीसीआई में सुधार के लिए कोर्ट द्वारा गठित लोढा समिति की सिफारिशों को ठीक से लागू न करने के मामले पर सुनवाई कर रहा था। भारत के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर वाली खंडपीठ ने लोढा समिति को बीसीसीआई  की निगरानी का जिम्मा भी सौंपा था। लोढा समिति ने हाल ही में हाल में अपनी रिपोर्ट उच्चतम अदालत को सौंपी थी। बीसीसीआई को लताड़ लगाते हुए मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने कहा, “बीसीसीआई को लगता है कि वो खुद कानून है। हमें पता है कि आदेश पालन कैसे करवाया जाता है। बीसीसीआई को लगता है कि वो भगवान है। आप (बीसीसीआई) या तो बात मानें या हम मनवा लेंगे। बीसीसीआई का बरताव काफी खराब है।”

इसे भी पढ़िए :  ACB के दरबार में हाजिर हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री, कहा हमारा काम लोगों को नहीं आ रहा रास

जस्टिस ठाकुर ने कहा, “ऐसा लगता है कि बीसीसीआई अदालत के आदेश की अवहेलना तक जा सकता है। हम बोर्ड से ऐसी अवज्ञा की उम्मीद कर रहे थे। हम बीसीसीआई के ऐसे तरीकों की सराहना नहीं करते। हमें अपना पिछला आदेश मनवाने के लिए आदेश देने में कोई हिचक नहीं होगी।” मुख्य न्यायाधीश ठाकुर ने उच्चतम अदालत के आदेश पर अमल न करने पर बीसीसीआई को छह अक्टूबर तक जवाब देने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़िए :  6 सालों में पुलिस हिरासत में हुई 600 से ज्यादा मौतें, इसके लिए कोई पुलिसवाला दोषी नहीं
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse