गुपचुप ढंग से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने की सगाई!

0

बॉलीवुड के गलियारों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सगाई की खबर जोर पकड़ रही है। दीपिका पादुकोण और उनके कथित ब्‍वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के बारे में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है। अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि दोनों ने गुपचुप ढंग से सगाई कर ली है।

इसे भी पढ़िए :  आतंकी बुरहान के हमदर्दों को वीके सिंह का जवाब

खबर के मुताबिक कुछ महीने पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका के परिवार के लोग आपस में मिले थे। मुलाकात में दोनों की शादी पर चर्चा भी हुई थी। यह भी कहा गया है कि दीपिका अभी जल्‍दी में नहीं हैं और वे कम से कम दो साल बाद शादी करना चाहती हैं।

इसे भी पढ़िए :  सईद, लखवी और मसूद की जगह सलमान खान, महेश भट्ट और करन जौहर ने ले ली है: सलीम खान

गौर हो कि रणवीर और दीपिका की हाल ही में एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान नजदीकियां नजर आई थीं। दीपिका रणवीर को फ्लाइंग किस देती भी दिखी थीं। दीपिका और रणवीर ने एक साथ दो फिल्मों में काम किया है। पहली रामलीला और दूसरी बाजीराव मस्तानी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही थी।

इसे भी पढ़िए :  दावा है कि रोलर स्केटिंग का ऐसा स्टंट आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, देखें वीडियो