मंत्रिमंडल में फेरबदल से उद्योग जगत उत्साहित: एसोचैम

0

नई दिल्ली। उद्योग मंडल एसोचैम मंत्रिमंडल में हुए फेरदबल से उत्साहित है। एसोचैम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर अपने सहयोगियों के कामकाज को महत्व देने को लेकर एक मजबूत संदेश दिया है जिसका मकसद राजकाज की गुणवत्ता में सुधार लाना है। एसोचैम ने कहा कि ऐसे समय जब देश वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहा है, आतंकवाद और ब्रिटेन एवं यूरोपीय संघ में राजनीतिक उथल-पुथल से भू-राजनीतिक जोखिम है, उद्योग जगत प्रधानमंत्री की मजबूत नेतृत्व क्षमता से उत्साहित है।

इसे भी पढ़िए :  अब शादी का रजिस्ट्रेशन करना होगा अनिवार्य, केंद्र सरकार ला सकती है बिल

एसोचैम के महासचिव डी एस रावत ने कहा, ‘‘एनडीए सरकार अपने कार्यकाल के आधे समय के करीब पहुंच चुकी है, ऐसे में हाल में कपड़ा पैकेज, एफडीआई नियमों को उदार बनाने समेत मंत्रिमंडल में फेरबदल कर प्रधानमंत्री ने उन लोगों को जवाब दिया है जो यह मान रहे थे नरेंद्र मोदी सरकार सुधारों की गति को आगे नहीं बढ़ा पाएगी..।’’ उन्होंने कहा कि अगर जीएसटी विधेयक आगामी मानसून सत्र में पारित हो जाता है, तो इससे व्यापार क्षेत्र की धारणा काफी मजबूत होगी।

इसे भी पढ़िए :  HDFC बैंक ने सेविंग अकाउंट पर कैश ट्रांजैक्शन चार्ज बढ़ाया

एसोचैम ने कहा कि उसे आने वाले दिनों में कई नये उपायों तथा निर्णयों की अपेक्षा है जिसमें नये रिजर्व बैंक के गवर्नर की नियुक्ति की घोषणा शामिल है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा।

इसे भी पढ़िए :  माल्या से कर्ज वसूली के लिए 6,000 करोड़ रूपये की संपत्तियां कुर्क करेगा प्रवर्तन निदेशालय