सर्जिकल स्ट्राइक के ‘सबूत’ ऐसे मिटा रहा है पाकिस्तान

0
पाकिस्तान

उरी हमले के जवाब के तौर पर भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है। LoC पर गुरुवार देर रात को 4 घंटे चले इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने 40 आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान सबूत मिटाने के लिए मारे गए आतंकियों को दफनाने में लगा है।

इसे भी पढ़िए :  डिजिटल इंडिया की तरफ रेलवे का पहला कदम, 12000 टिकट काउंटर्स को बनाया जाएगा कैशलेस

खुफिया एजेंसियों के हवाले से खबर है कि भारतीय सेना के सर्जिकल ओपरेशन में मारे गये आतंकियो को दफनाने का काम पाकिस्तान ने शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी सेना सबूत मिटाने के लिए आतंकियो को चुपचाप दफना रही है। लश्कर चीफ हाफिज सईद और जैश चीफ मसूद अजहर को फिलहाल चुप रहने को कहा गया है।

इसे भी पढ़िए :  बुलंदशहर गैंगरेप और मर्डर: एक जगह जान जा रही थी थी, दूसरी जगह नई जिंदगी जन्म ले रही थी, ये संयोग पढ़कर चौंक जाएंगे

इस सर्जिकल अटैक के बाद यूएन ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने और बातचीत करने की सलाह दी है। इस सर्जिकल अटैक में पाकिस्तान के दो जवान भी मारे गए हैं, जिसे पाक मानने को तैयार नहीं है उसका कहना है कि दोनों तरफ से फाइरिंग हुई थी जिसमें ये दो जवान मारे गए।

इसे भी पढ़िए :  अब पटना में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ की नारे