हॉकी : रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को 2-1 से हरा,भारत ने जीती सीरिज

0
हॉकी : रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को 2-1 से हरा,भारत ने जीती सीरिज

गुरजांत सिंह और मनदीप सिंह के गोलों की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को ऐम्स्टर्डैम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को 2-1 से हरा दिया। मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय हॉकी टीम में नौ जूनियर खिलाड़ियों को मौका दिया गया लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम नीदरलैंड की अनुभवी टीम को चौथे मिनट में गुरजांत और 51 मिनट में मनदीप द्वारा किए गए गोल की बदौलत हराने में सफल रही।

इसे भी पढ़िए :  अंतराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन से चीन होगा अलग, 2024 तक बना लेगा अपना अन्तरिक्ष स्टेशन

भारत ने इस तरह तीन मैचों की रोबो सुपर सीरीज भी जीत ली है। इससे पहले भी रविवार 13 अगस्त को भारतीय टीम ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में मेजबान नीदरलैंड को 4-3 से हराया था।

इसे भी पढ़िए :  शराफत छोड़ बेशर्मी पर उतरे नवाज शरीफ, UN में उगला जहर, पढ़ें भाषण की 7 मुख्य बातें

Click here to read more>>
Source: aaj tak