रिओ ओलंपिक: मिल्खा ने खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के लिए IOA को ठहराया जिम्मेदार

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह ने आज(मंगलवार) भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) पर निशाना साधते हुए कहा कि रिओ ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के लिए आईओए जिम्मेदार है। वर्ष 1960 के रोम ओलंपिक में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूकने वाले मिल्खा ने कहा कि पहले के मुकाबले इस बार भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के स्तर में गिरावट आई है।

इसे भी पढ़िए :  जब रैना के छक्के से स्टेडियम में मच गया हड़कंप, देखे वीडियो

मिल्खा ने कहा कि ‘यह सच है कि हम लोग (रियो में) अच्छा नहीं कर रहे हैं। इससे पहले के ओलंपिक खेलों में हम लोगों ने बेहतर प्रदर्शन किया था और यहां तक की हम स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी जीते थे। उन्होंने कहा कि इस बार के खराब प्रदर्शन के लिए आईओए को जिम्मेदारी लेनी होगी।

इसे भी पढ़िए :  INDvsENG 5th Test : इंग्लैंड की पहली पारी 477 रन पर सिमटी

इस दिग्गज धावक ने कहा कि पूर्व के ओलंपिक की तुलना में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के स्तर में लगातार कमी आई है। रियो ओलंपिक के तीन दिन बाद भारतीय खिलाड़ी एक भी पदक नहीं जीत सके हैं और कल(8 अगस्त) रात 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा मामूली अंतर से पदक से चूक गए थे।

इसे भी पढ़िए :  IOA पर भड़की सरकार, पद ना छोड़ने पर अड़े अभय चौटाला

मिल्खा ने कहा कि ओलंपिक के बाद आईओए को इस बाबत एक समीक्षा बैठक बुलानी चाहिए कि किस प्रकार भविष्य में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन खेलों के इस महाकुंभ में बेहतर हो। दीपा करमाकर के अच्छे प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि भारतीय जिमनास्टिक जैसे कुछ खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।