भारत की एनएसजी सदस्यता में चीन बना रोड़ा, बोला मुद्दा सियोल बैठक के एजेंडे में नहीं

0

न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप यानि एनएसजी की सदस्यता में रोड़ा अटकाते हुए चीन ने साफ कहा है कि दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में होने वाली 48 सदस्यीय एनएसजी की बैठक के एजेंडे में भारत की सदस्यता का मुद्दा नहीं है। चीन का ये बयान ऐसे वक़्त पर आया है जब भारत की विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने हाल ही में कहा था कि चीन इस ग्रुप में भारत की सदस्यता के खिलाफ नहीं है  और यह सिर्फ प्रक्रिया का मुद्दा है।

इसे भी पढ़िए :  संघ का बयान -'पाक में मनाएंगे अगले साल का स्वतंत्रता दिवस'

एनडीटीवी इंडिया के मुताबिक सियोल बैठक से चंद रोज पहले आए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग के इस बयान से साफ हैं कि भारत को एनएसजी में शामिल किए जाने को लेकर ग्रुप के सदस्यों के बीच आम राय नहीं बन पाई है। गौरतलब है कि 48 देशों का एनएसजी समूह परमाणु तकनीक को नियंत्रित करता है जिसका उद्देश्य परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकना है।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक को सही ठहराया, कहा भारत को हमला करने का अधिकार