स्पेन के एक कैफे में विस्फोट, कम से कम 90 लोग घायल

0
बम बलास्ट

दिल्ली: दक्षिणी स्पेन के एक कैफे में एक स्थानीय त्यौहार के दौरान हुए विस्फोट में 90 लोग घायल हो गये, जिनमें पांच की हालत गंभीर है।
विस्फोट की यह घटना स्पेन के दक्षिण में स्थित एंदालुसिया क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मलागा से सटे वेलेज मलागा शहर में कल शाम सात बजे हुई।

इसे भी पढ़िए :  शोपियां आतंकी हमले की हिजबुल ने ली जिम्मेदारी, 4 जवान शहीद

अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट का कारण गैस रिसाव हो सकता है लेकिन उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

इसे भी पढ़िए :  आतंकवाद के इस नए चेहरे से सहमी पूरी दुनिया, जानिए क्या है आतंक का नया और खौफनाक रूप

एंदालुसिया आपात सेवाओं के अनुसार करीब 57 लोगों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जिनमें से करीब 15 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। वहीं 33 अन्य को मामूली चोटों के उपचार के लिए स्थानीय क्लीनिकों में ले जाया गया।

इसे भी पढ़िए :  शार्ली एब्दो ने मुसलमानों पर बनाए विवादित कार्टून, मिल रही हमले की धमकियां

मेयर एंटोनिया मोरेनो फेरर ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी।