पाकिस्तान के अखबार ने दिखाया पाक को आइऩा! अपने अंदर झांकने और छवि बदलने की दी सलाह

0
अखबार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तान में सार्क सम्मेलन रद्द होने पर अब वहीं के एक अखबार ने उसे आइना दिखाया है। पाक के ही एक अखबार में छपा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की छवि काफी खबर है, और पाक के लिए बेहद जरूरी है कि वो उस छवि को बदलने की कोशिश करे। भारत और चार अन्य देशों के इस्लामाबाद में अगले महीने होने वाले दक्षेस सम्मेलन में हिस्सा लेने से मना करने के बाद समाचार पत्र ‘द डेली टाइम्स’ ने एक संपादकीय में लिखा, ‘‘यह समय पाकिस्तान के लिए आत्मविश्लेषण करने और यह तय करने का होना चाहिए कि वह स्वयं को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष किस तरह से प्रभावी तौर पर पेश कर सकता है।’’

इसे भी पढ़िए :  भारतीय इंजीनियर की हत्या पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप- अमेरिका में नस्लभेद की कोई जगह नहीं

पाकिस्तान के एक अंग्रेजी अखबार ‘द डेली टाइम्स’ ने पाकिस्तान को रीब्रांडिंग की जरूरत बताई। उसने नवाज शरीफ सरकार से अपना मूल्यांकन कर एक प्रभावी विदेश नीति बनाने का आग्रह किया है। ताकि आतंकवाद और असहिष्णुता को लेकर पाकिस्तान की छवि में सुधार हो सके।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल की शिकायतों से परेशान ऋषि कपूर बोले, 'अपना नाम कम्पलेंट बॉक्स क्यों नहीं रख लेते'

भारत और चार अन्य देशों के सार्क सम्मेलन में शामिल नहीं होने के एलान के बाद द डेली टाइम्स ने रविवार को अपने संपादकीय में छापा है कि पाकिस्तान के लिए यह घड़ी अपने अंदर झांकने की है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष अपनी छवि सुधारने की है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान सेंट्रल बैंक के गर्वनर ने पीएम मोदी के नोटबंदी के निर्णय को बताया 'बेहद सख्त' फैसला

अगले स्लाइड में पढ़ें – इस अखबार की ऑरिजनल कॉपी और पूरा सच 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse