मौत से लड़ रहा है बगदादी, अपनो ने ही दिया जहर

0
बगदादी
फाइल फोटो

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के प्रमुख अबू बकर अल बगदादी और उसके तीन सहयोगियों को खाने में जहर देने की खबर सामने आई है। खबर है कि इस घटना के बाद से ये चारों गंभीर रूप से बीमार हैं और उनको कड़ी सुरक्षा के बीच किसी अज्ञात स्थान पर रखा गया है।

इसे भी पढ़िए :  कमजोर पड़ा मैथ्यू तूफान, हैती में 3 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

डेली मेल की एक खबर के अनुसार, निनेवेह के बेआज जिले में बगदादी और आईएस के तीन दूसरे कमांडरों के लिए बने खाने में कथित तौर पर जहर मिलाया गया था। और इसके बाद से ही बगदादी की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के समर्थन में आया चीन! रोका ब्रह्मपुत्र का पानी

एक सूत्र के हवाले से ईरानी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएए ने कहा है कि इन चारों पर जहरीले पदार्थ का गहरा असर हुआ है और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान में ISIS का भारतीय आतंकी ड्रोन हमले में ढेर, इस्लामिक स्टेट ने बताया शहीद

इस घटना के बाद से ही IS खाने में जहर मिलाने वाले षड्यंत्रकारी को पकड़ने के लिए तमाम लोगों को पकड़ तालाशी कर रही है।