मौत से लड़ रहा है बगदादी, अपनो ने ही दिया जहर

0
बगदादी
फाइल फोटो

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के प्रमुख अबू बकर अल बगदादी और उसके तीन सहयोगियों को खाने में जहर देने की खबर सामने आई है। खबर है कि इस घटना के बाद से ये चारों गंभीर रूप से बीमार हैं और उनको कड़ी सुरक्षा के बीच किसी अज्ञात स्थान पर रखा गया है।

इसे भी पढ़िए :  रेव पार्टी बनी 'श्मशान', आग लगने से एक ही झटके में 40 लोगों की दर्दनाक मौत

डेली मेल की एक खबर के अनुसार, निनेवेह के बेआज जिले में बगदादी और आईएस के तीन दूसरे कमांडरों के लिए बने खाने में कथित तौर पर जहर मिलाया गया था। और इसके बाद से ही बगदादी की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़िए :  सीरिया में संघषर्विराम पर अमेरिका और रूस राजी, विस्तार से काम करना बाकी: जॉन केरी

एक सूत्र के हवाले से ईरानी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएए ने कहा है कि इन चारों पर जहरीले पदार्थ का गहरा असर हुआ है और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पाक सांसदों ने पारित किया ऐतिहासिक ‘हिंदू मैरेज एक्ट’

इस घटना के बाद से ही IS खाने में जहर मिलाने वाले षड्यंत्रकारी को पकड़ने के लिए तमाम लोगों को पकड़ तालाशी कर रही है।