‘कुछ नेता सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान की जुबान बोल रहे हैं’

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने आरोप लगाया कि एलओसी पर किये गए सर्जिकल हमले को लेकर कुछ नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जवानों को ‘‘सबूत’’ दिखाने के लिए कहना ठीक नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका की सलाह, 'बातचीत से भारत-पाक सुलझाए आपसी मसले'

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि ‘‘अजीब घटनाक्रम में हमने आज देखा कि कुछ नेता एलओसी पर आतंकियों के खिलाफ हमारे जवानों द्वारा किये गए सर्जिकल हमले पर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  गुजरात गैंगरेप: हर बार रेप करने से पहले ड्रग्स देते थे बीजेपी के कार्यकर्ता

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने आरोप लगाया कि लगता है कि इन लोगों को पाकिस्तान के मिथ्या प्रचार में ज्यादा विश्वास है।

इसे भी पढ़िए :  15 अगस्त को ही हो जाता उरी हमला, सेना ने कर दिया था नाकाम

इससे पहले दिन में नायडू के कैबिनेट सहयोगी रवि शंकर प्रसाद ने आतंक रोधी सर्जिकल हमले का सबूत मांगने संबंधी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के लिए उनपर निशाना साधा था।