आज़म ने मोदी को बताया ‘रावण’! पढ़िये क्या कहा?

0
आज़म खान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आज़म खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि रावण को जलाने की लखनऊ में ज़रूरत नहीं है, हिंदुस्तान की राजधानी लखनऊ नहीं, दिल्ली है। और 1947 के बाद अगर इंसानियत का सबसे ज्यादा क़त्ल-ए-आम कहीं हुआ है तो वो गुजरात है। अगर रावण जलाना है तो गुजरात में जलाओ क्योंकि गुजरात के रावण ने पूरे हिंदुस्तान की ज़महुरियत (सेकुलरिस्म) को जलाया है ।

इसे भी पढ़िए :  बॉर्डर पर बीएसएफ सैनिकों ने ये शानदार डांस जीत लेगा आपका दिल, देखें वीडियो

आज़म खान ने सर्जिकल स्ट्राइक पर भी तंज कसते हुए नरेंद्र मोदी और संघ पर निशाना साधा। उन्होने कहा, “कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और निरुपम भरोसा नहीं कर रहे हैं। संघ ने ऐलान कर दिया कि ये लोग राष्ट्रद्रोही और गद्दार हैं। इस देश में अगर कोई देश भक्त है तो बस वो, जो संघ की परेड में जाता है। इनके अलावा न कोई देश में देश भक्त है और न देश से प्रेम करने वाला है, ये एक विचार धारा है इस विचार धारा से लड़ना है।” आज़म खान ने कहा कि हमारे सेकुलर होने में कोई दो राय है ही नहीं, हम आप से बड़े देश भक्त हैं ।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश में तोड़ी अंबेडकर की मूर्ति, इलाके में फैला तनाव

अगले पेज पर वीडियो में देखें और क्या बोले आज़म?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse