गुड़गांव, पानीपत में होनवाला पहलवान खली का शो रद्द

0
दा ग्रेट खली

पेशेवर और मशहूर पहलवान दा ग्रेट खली के प्रशंसकों को आज उस वक्त निराश होना पड़ा जब यहां कल होने वाला उनका शो रद्द कर दिया गया। आयोजकों और टिकट वितरक कंपनी के बीच के विवाद के कारण खली का शो रद्द किया गया।

इसे भी पढ़िए :  IPL: कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को रौंदा, उथप्पा ने लगाता अर्धशतक

आयोजकों ने कहा कि अब उन्होंने 12 अक्तूबर को पानीपत में होने वाले खली के अगले शो के लिए भी इस कंपनी के साथ अनुबंध खत्म कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दायर करने जा रहे हैं। खली के मैनेजर बलवान सिंह ने कहा कि दो मुख्य पहलवानों की वीजा संबंधी समस्याओं के कारण भी शो रद्द करना पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे पंकज आडवाणी, पदक पक्का

टिकट वितरक के साथ विवाद पर उन्होंने कहा कि हमने टिकट बेचने के लिए कंपनी की सेवाएं ली लेकिन उसने हमारी अपेक्षाओं के मुताबिक काम नहीं किया जबकि शो के लिए एक ही दिन बचा है।

इसे भी पढ़िए :  25 करोड़ का भैंसा, खुराक और खासियत जानकर चौंक जाएगें