‘पत्नी माता-पिता से अलग रहने का दबाव बनाए, तो पति दे सकता है तलाक’

0
कॉन्सेप्ट फोटो।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी है कि एक हिंदू समाज में अभिभावकों की देखरेख करना बेटे का दायित्व है और पत्नी का अपने पति को उसके परिवार से अलग करने का सतत प्रयास ‘‘क्रूरता’’ होता है जिसके चलते पति उसे तलाक दे सकता है।

इसे भी पढ़िए :  म्यांमार में भूकंप का कहर, कई मंदिर क्षतिग्रस्त और सैंकड़ों लोग लापता

न्यायमूर्ति अनिल आर दवे और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की एक पीठ ने कर्नाटक के एक व्यक्ति द्वारा तलाक की मांगी गई अनुमति को मंजूरी देते हुए यह व्यवस्था दी।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: सोपोर सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी

इसके साथ ही पीठ ने कर्नाटक हाई कोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें बेंगलूर की परिवार अदालत द्वारा वर्ष 2001 में दी गई तलाक की अनुमति को खारिज कर दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  बड़बोले काटजू पर सुप्रीम कोर्ट ने कसा सिकंजा, सौम्या रेप केस में हाजिर होने के लिए कहा