भारत के दबाव के बाद पाकिस्तान ने लिया ये फैसला, हटाए जाएंगे ISI चीफ रिजवान अख्तर!

0
पाकिस्तान

सर्जिकल स्ट्राइक का असर पाकिस्तान में साफ महसूस किया जा सकता है। इसका सीधा असर पाकिस्तान की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था में देखा जा सकता है। खबर है कि पाकिस्तान की सबसे बड़ी गुप्तचर एजेंसी आईएसआई के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर की जल्द ही पद से छुट्टी होनेवाली है। पाकिस्तान के अखबार द नेशन ने रक्षा सूत्रों के हवाले से लिखा है, ‘इस गुप्तचर एजेंसी में बदलाव की प्रक्रिया शुरु हो गई है लेकिन उस बदलाव का वक्त सेना प्रमुख राहिल शरीफ पर निर्भर करेगा। शरीफ रिटायर होते हैं या उन्हें सेवा विस्तार मिलता है क्योंकि बिना सेना प्रमुख की मर्जी के इस तरह के बदलाव संभव नहीं है।’

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के खिलाफ LoC पर बड़ी कार्रवाई, कैप्टन समेत 7 ढेर, PAK रक्षामंत्री ने दी युद्ध की धमकी

पाकिस्तान मीडिया के खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि कराची के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार आईएसआई चीफ रिजवान अख्तर की जगह ले सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का आतंकवाद पर असर नहीं, बांदीपुरा में मारे गए आतंकियों के पास से मिले नए नोट

पाक रक्षा सूत्रों के मुताबिक, जो भी शख्स कराची और सिंध में काम कर चुका होता है वो रक्षा जरूरतों को बखूबी समझता है। इसलिए नवीद मुख्तार इस दौड़ में सबसे आगे हैं।

इसे भी पढ़िए :  संभल जाओ पाकिस्तान! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे 82 हजार करोड़ के टैंक और फाइटर प्लेन