गुजरात किसानों का पाकिस्तान के खिलाफ हल्ला बोल, कहा- पाक को नहीं बेचेगें सब्जियां

0
गुजरात

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक से भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ते को देखते हुए गुजरात के सब्जी व्यापारियों ने पाकिस्तान में सब्जियों खासकर के टमाटर और मिर्च की सप्लाई बंद करने का फैसला किया है। इस सब से गुजरात के किसानों और सब्जी व्यापारियों को हर दिन लगभग 3 करोड़ का कारोबार प्रभावित कर होगा।

इसे भी पढ़िए :  इंदौर-पटना ट्रेन हादसाः मृतकों की बढ़ती जा रही संख्या, अब तक 146 की मौत

अहमदाबाद जनरल कमीशन एजेंट एसोसिएशन के महासचिव अहमद पटेल ने कहा कि हर रोज गुजरात सब्जियों के 50 ट्रक खासकर से टमाटर और मिर्च वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान भेजता है लेकिन पिछले दो दिनों से दोनों देशों के बीच तनाव के बाद यह बंद कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से परेशानी पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त, सरकार ने 10-15 दिनों में समस्याएं खत्म होने का दिया भरोसा

ने आगे कहा, 1997 के बाद, ऐसा पहली बार हुआ है कि गुजरात व्यापारियों ने पाकिस्तान के लिए सब्जियों की सप्लाई बंद करने का फैसला किया है। इस सब से सब्जी विक्रेताओं को हर दिन 3 करोड़ रुपये का नुकसान सहन करना होगा लेकिन राष्ट्रीय हित व्यक्तिगत हित से ऊपर है। हालांकि, बांग्लादेश, खाड़ी देशों, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के लिए सब्जियों कि सप्लाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़िए :  अगर आप न्यूज़ चैनल नहीं देखते तो जरूर देखिए ये 10 मिनट का बुलेटिन और रखिए खुद को अपडेट। देखिए -GOOD MORNING COBRAPOST