12 साल के बच्चे की पैलेट फायरिंग में मौत, श्रीनगर में लगा कर्फ्यू

0
जम्मू कश्मीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ झड़प में पैलेट गन से घायल हुए 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है। इसके बाद घाटी में एक बार फिर हिंसा भड़क गई और प्रशासन को यहां कर्फ्यू लगाना पड़ा। श्रीनगर के सैदपोरा का रहना वाला 13 साल का जुनैद अहमद भट्ट अपने घर के बाहर खड़ा था और तभी पैलेट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि इलाके में झड़प के बाद सुरक्षाबलों को पैलेट गन का इस्तेमाल करना पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  स्पीकर की मदद से दो महीने में पहली बार बोलीं जयललिता

हालांकि पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि जुनैद उस प्रदर्शन का हिस्सा नहीं था। एक अधिकारी ने नाम ना जाहिर करने की शर्त पर बताया, “वह शहर के सैदपोरा में अपने घर के मुख्य द्वार पर खड़ा था, तभी उसे कई छर्रे लगे।” सिर और छाती में दर्जनों छर्रे लगने की वजह से जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए शेर-ए- कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज (एसकेआईएमएस) में भर्ती कराया था, जहां उसने शनिवार को दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़िए :  केंद्र को विदेश में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए: केजरीवाल

गौरतलब है कि 9 जुलाई को सुरक्षाबलों द्वारा हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद से घाटी में अशांति का माहौल है, इस दौरान भड़की हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। घाटी में सभी शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक परिवहन साधन और मुख्य बाजार तब से बंद हैं।

इसे भी पढ़िए :  नमक ने ली जान! पढ़िए कैसे एक अफवाह बनी मौत की वजह

अगले पेज पर देखें जम्मू कश्मीर में कर्फ़्यू का मंजर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse