छत्तीसगढ़: पंडित दीनदयाल उपाध्याय का योगदान पूछने पर IAS का तबादला

0
सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर टिप्पणी करने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को जिले से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है। अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा रहा है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शिव अनंत तायल का तबादला कर दिया है। तायल मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला पंचायत कांकेर के पद में पदस्थ थे। अब उन्हें मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  फेसबुक, इंस्टाग्राम ने किए नए बदलाव

वर्ष 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तायल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया फेसबुक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को लेकर टिप्पणी कर दी थी। टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर दी। हालांकि बाद में अधिकारी ने अपने पोस्ट हटा लिया और इस पर खेद जताया।

इसे भी पढ़िए :  सरेआम किया प्यार का इजहार, मिली ऐसी सज़ा कि छोड़ना पड़ा शहर, देखिए वीडियो

राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार तायल को कारण बताओ नोटिस जारी कर रही है। जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  फेसबुक वीडियो से चर्चा में आए युवक ने कहा- गीता और कुरान को एक समान बताने वाले को मां और वेश्या में कोई फर्क नजर नहीं आता