अब दुश्मन को चुन-चुन कर मारेगी भारतीय सेना, देखिये क्या है प्लान?

0
भारतीय सेना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देशभर में खुशी का माहौल है और भारतीय सेना के जवानों के हौसले बुलंद हो गए हैं। पाक किसी भी नापाक हरकत का जवाब देने के लिए जवान LoC पाए मुस्तैदी से गश्त में जुटे हुए हैं। LoC पर चीड़ के पेड़ों पर लटकी तख्तियों पर लिखा संदेश- दुश्मन शिकार और हम शिकारी, पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम करने के लिए  जवानों और स्निपर्स की हौसला अफजाई का काम कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को बड़ा झटकाः भारत के साथ 1 अरब डॉलर का रक्षा समझौता करेगा रूस

एक स्निपर्स ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उसकी जिंदगी के लिए ये नारा अब मूल मकसद बन गया है। एलओसी को अब हम लक्ष्मण रेखा मानते हैं। अगर पाकिस्तान की तरफ से किसी तरह की घुसपैठ की कोशिश हुई तो भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देगी।

जानकारों के अनुसार सर्जिकल अटैक के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। अब वो एलओसी के अलग-अलग जगहों से आतंकियों को भेजने की रणनीति पर काम कर रहा है। नौशहरा सेक्टर घुसपैठ के लिहाज से ज्यादा संवेदनशील है।लेकिन भारतीय स्निपर्स और जवान पाक सेना का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमले में आतंकियों को मदद कर रहा था अंदर का भेदिया!

राजौरी जिले का नौशहरा सेक्टर पीओके में भीमबर जिले के ठीक सामने पड़ता है।भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भीमबर जिले में अपनी फौज का भारी जमावड़ा किया है। सेना के जवानों का कहना है कि उनकी निगाहें अब सिर्फ पाकिस्तान की नापाक हरकत पर लगी हुई है। सेना किसी भी हालात का सामना करने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: देखिए इस पाकिस्तानी HOTTIE का चायवाले से लेकर मॉडल बनने तक का सफर

सर्जिकल अटैक के बाद पाकिस्तान की तरफ से करीब 26 बार सीज़फायर का उल्लंघन किया गया है। सर्जिकल ऑपरेशन के बाद पुंछ-राजौरी में घुसपैठ की संख्या में इजाफा हुआ है। सेना के एक अधिकारी के मुताबिक 225 किमी लंबी एलओसी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि पाक की तरफ से होने वाले घुसपैठ पर प्रभावी लगाम लगाया जा सके।

अगली स्लाइड पर देखिये बार्डर पर भारतीय सेना की तरफ से फायरिंग का वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse