पत्नी के डांटने पर पती ने कहा तलाक तलाक तलाक, इस्लामिक जानकारों ने भी किया मंजूर

0
तलाक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

तीन तलाक मामले को लेकर चल रहे विवाद के बीच तलाक का एक और मामला सामने आया है। बरेली में एक शख्स ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उसने उसे मोबाइल फोन चुराने पर डांटा था। मामला जब दरगाह आला हजरत के प्रवक्ता और इस्लामिक जानकार तक पहुंचा तो उन्होने भी इस शख्श द्वारा दिए गए इस तलाक को जायज बताया। हालांकि पत्नी का कहना है कि जिस वक्त उसने उसे तलाक दिया उस वक्त वह नशे में था। उसका आरोप है कि उसके पति ने उसे और उसके बच्चों को घर में दोबार घुसने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

इसे भी पढ़िए :  दयाशंकर के समर्थन में बीएसपी में बगावत, दो नेताओं ने कहा- टिकट के लिए मायावती ने मांगे पैसे

पुलिस के मुताबिक शबनम बी नाम की एक 35 वर्षीय महिला ने थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उसे पति द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसका पति आजाद रिक्शा चलाता है। शबनम के मुताबिक उसने अपने पति को एक दुकान से मोबाइल चुराने के लिए डांट लगाई थी। इस दौरान मोबाइल शॉप ऑनर और पुलिस भी उसके यहां आजाद से पूछताछ करने आई थी।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमले में शहीद की बीवी का दर्द, 'मैं शहीद की पत्नी हूँ, मुझे नहीं चाहिए सरकार की भीख'

लेकिन इसके बाद आजाद अपनी पत्नी पर ही बिगड़ गया और उसने उसकी पिटाई भी कर दी। इस दौरान बीच-बचाव में आए अपने तीन बच्चों को भी उसने नहीं बख्शा और उनकी भी जमकर पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। शबनम के मुताबिक वह एक हथियार भी लेकर आया और कहा कि यदि उन्होंने घर में दोबारा घुसने की कोशिश की तो वह उन्हें जान से मार देगा। इस दौरान उसने उसको तीन बार तलाक-तलाक-तलाक भी कहा।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में 'एंटी रोमियो स्क्वॉयड' टीम को लीड कर रही थी महिला IPS, मनचले ने मुंह पर ही फूंक दी सिगरेट

अगली स्लाईड में पढ़े शबनम ने की पुलिस से सुरक्षा की मांग।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse