यूपी में ‘एंटी रोमियो स्क्वॉयड’ टीम को लीड कर रही थी महिला IPS, मनचले ने मुंह पर ही फूंक दी सिगरेट

0
एंटी रोमियो

यूपी के बरेली में एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम को लीड कर रही सिविल ड्रेस में एक लेडी आईपीएस पर उस वक्त मनचलों का शिकार हो गई, जब वह लड़कियों की शिकायत पर बरेली कॉलेज के बाहर खड़े लड़के से पूछताछ करने गईं थी। वहां सिगरेट पी रहे एक मनचले ने रौब दिखाते हुए उन्हीं के मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंक दिया। घटना के बाद चार मनचलों को हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव 2017: सपा-कांग्रेस गंठबंधन की आज आखिरी कोशिश, सोनिया ने अखिलेश को किया फोन

यूपी में मनचलों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड की टीम बनाई गई है। टीम को लीड कर रही ट्रेनी आईपीएस रवीना त्यागी को बरेली कॉलेज के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ की खबर मिली। वह टीम के साथ बरेली कॉलेज पहुंची और लड़कियों से बात करने लगी। इसी दौरान उन्हें एक दुकान पर कुछ लड़के खड़े दिखे।

इसे भी पढ़िए :  उत्तरप्रदेश में नौकरियों की बाढ़, पतंजलि और सैमसंग एक लाख युवाओं को देंगे रोजगार

लड़कियों ने बताया कि यह लड़के आए दिन लड़कियों के साथ छेड़खानी किया करते हैं। जिसके बाद रवीना त्यागी उन लड़कों से पूछताछ करने के लिए उनके पास पहुंची। सिविल ड्रेस में होने की वजह से लड़के उन्हें पहचान नहीं पाए और वहां सिगरेट पी रहे एक लड़के ने रौब दिखाते हुए उनके मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ दिया।

इसे भी पढ़िए :  शराब माफियाओं की अब खैर नहीं, मेरठ में बरामद हुई एक करोड़ की अवैध शराब

खबर और तस्वीर आजतक के सौजन्य से