सीएम योगी की गोमूत्र पीने वाली तस्वीर की ये है सच्चाई

0
गोमूत्र

सोशल मीडिया पर झूठी तस्वीरें शेयर करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बार झूठी तस्वीरें शेयर करने वालों के निशाने पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ। फोटोशॉप किया हुआ फोटो पोस्ट करने को लेकर हंगामे के बाद दो दिन पहले हाथरस में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया, इनमें एक अपनी फेसबुक वॉल पर तस्वीर पोस्ट करने वाला और दो अन्य उसे लाइक करने वाले हैं।

इसे भी पढ़िए :  योगी का बढ़ा 'फैन क्लब', हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य बनने को हर रोज 5000 लोग कर रहे आवेदन

सीएम योगी का जो फोटो वायरल हो रहा है, उसमें वह गोमूत्र पीते दिखाई दे रहे हैं। फोटो को फोटोशॉप के जरिए तैयार किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पश्चिम बंगाल में गायों की गणना करेगा भाजपा समर्थित संगठन

शायद आप तक भी यह तस्वीर पहुंची होगी। वायरल हो रही इस तस्वीर के एक हिस्से में सीएम योगी मोमूत्र पीते और दूसरे हिस्से में हैंडपंप से पानी पीते दिखाई दे रहे हैं। फोटो वायरल होने के बाद लोग ट्विटर पर सक्रिय हो गए और चल पड़ा कॉमेंट्स का सिलसिला।

इसे भी पढ़िए :  अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा, मांगी 'आप' नेताओं के विदेश यात्रा की जानकारी

आप समझ ही गए होंगे, कितनी आसानी से किसी ने फोटो से छेड़छाड़ कर हैंडपंप की जगह गाय का फोटो लगा दिया।