सर्जिकल स्ट्राइक पर अमेरीका ने भारत को दिया खुला समर्थन

0
सर्जिकल स्ट्राइक

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट के प्रवक्ता जॉन किरबी ने भारत के समर्थन में अहम बयान दिया है। किरबी ने कहा, ‘जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि हम मुंबई हमले के दोषियों को सजा मिलते हुए देखना चाहते हैं।’

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक का लेगा बदला? तैयार है भारतीय सेना

किरबी ने आगे कहा, ‘हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह अपनी सीमा के अंदर आतंकियों और आतंकवादी संगठनों की पहुंच को खत्म करे।’

लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात आतंकवादी सरगना हाफिज सईद द्वारा हाल ही में अमेरिका के खिलाफ दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए किरबी ने कहा, ‘मैं किसी भी तरह से एक आतंकवादी के बयान का महिमामंडन नहीं करूंगा।’

इसे भी पढ़िए :  Paytm के ग्राहकों ने कंपनी से किया लाखों का धोखाधड़ी, सीबीआई ने दर्ज की एफ़आईआर

आपको बता दे इस से पहले वाइट हाउस में दक्षिण एशिया के मामले देख रहे पीटर लेवोय ने सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करते हुए कहा कि भविष्य में आतंकी हमलों को रोकने के लिए भारत की चिंता से हम भी चिंतित हैं। हम भारत के इस रुख का समर्थन करते हैं कि सीमा पार आतंकवाद को रोकने के लिए सैनिक कार्रवाई जरूरी है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर बोले गोविंदाचार्य- सरकार की नीयत सही हो सकती है लेकिन तरीका बिलकुल गलत