बर्गर, पिज्जा खाने पर अब देना होगा टैक्स

0

अब आपको पिज्जा, बर्गर खाने पर भी टैक्स देना होगा। जी हां देश में पहली बार फैट टैक्स लगने जा रहा है। शुरुआत केरल कर रहा। केरल सरकार ने सैंडविच, बर्गर, पास्ता, पिज्जा जैसे खानों पर 14.5% फैट टैक्स लगाने की घोषणा की है। यह टैक्स मैकडॉनल्ड, पिज्जा हट जैसी ब्रांडेड दुकानों पर लगेगा। अब इन फूड चेन्स को तय करना है कि वे टैक्स अपनी तरफ से देंगे या लोगों से वसूलेंगे। मोटापे में केरल देश में पंजाब के बाद दूसरे नंबर पर है। वहां 29% लोगों का बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) 30 से ज्यादा है। यानी मोटापे की श्रेणी में है। केरल के वित्त मंत्री थॉमस आइजैक ने 2016-17 का बजट पेश करते हुए यह टैक्स लगाया है।

इसे भी पढ़िए :  लड़की ने लगातार 50 घंटे तक किया KISS बदले में मिली चमचमाती कार, देखिए Kissing Video

केरल की माली हालत खराब है। इससे निपटने के लिए वित्तमंत्री ने 12 हजार करोड़ रुपए के ‘एंटी-स्लोडाउन पैकेज’ की घोषणा की है। इससे सड़क, पुल, आईटी पार्क आदि बनाए जाएंगे। सरकार हर साल टैक्स कलेक्शन 25% बढ़ाना चाहती है। इसके लिए फैट टैक्स के अलावा भी कई टैक्स लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  केन्द्र सरकार से रक्षा मंत्रालय ने मांगा 20,000 करोड़ का अतिरिक्त बजट

पैकेज्ड आटा, मैदा, सूजी और बासमती चावल पर 5% लेवी। इससे 60 करोड़ रु. आएंगे। नारियल तेल पर भी 5% टैक्स। इससे 150 करोड़ रु. अतिरिक्त मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़िए :  ई अहमद के निधन से टल सकता है बजट ?