बिहार: ताजिया जूलूस के दौरान हंगामा, वाहनों और दुकानों में लगाई आग, देखें वीडियो

0
बिहार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बिहार के भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के दुसाधी बधार में बुधवार की शाम ताजिया जुलूस के दौरान हुए बवाल के बाद गुरुवार की सुबह लोगों ने फिर एक बस में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इलाके में तनाव को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है और हालात को काबू करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। पीरो में सभी दुकाने बंद हो गई है। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस की टीम गश्त कर रही है। जिला प्रशासन के कई अफसरों की अलग अलग जगहों पर ड्यूटी लगा दी गई है। वाहनों व दुकानों में आगजनी और फायरिंग के बाद दोनों गुटों के लोगों के भीतर काफी तनाव है।

इसे भी पढ़िए :  बार बालाओं के साथ अश्लील डांस का वीडियो वायरल, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

उग्र भीड़ द्वारा पत्थरबाजी और आगजनी की घटना में सिकरहटा के थानेदार कुंदन कुमार के पैर में चोट लग गई और वो घायल हो गए। इसके अतिरिक्त अगिआंव बाजार थाना के तिवारीडीह गांव के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने एक टेम्पो और एक बाइक को आग के हवाले करने का प्रयास किया। पुलिस लोगों से माइक के जरिये एक जगह पर भीड़ न लगाने की अपील कर रही है। एक जगह लोगों को इकठ्ठा देखकर पुलिस के जवान उन्हें खदेड़ने का प्रयास भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  'बिहार का मशहूर लिट्टी-चोखा खाइए और डायबिटीज़ को दूर भगाइए'- दिल्ली के डॉक्टर का दावा

अगले पेज पर देखें वीडियो 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse