मोदी सरकार का फैसला, पाकिस्तानी कलाकारों का वीजा नहीं होगा रद्द

0
पाकिस्तानी कलाकार

दिल्ली: केंद्र सरकार ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव के बावजूद बॉलीवुड में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों को दिया गया वीजा रद्द करने की कोई योजना नहीं है ।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों को दिया गया वीजा रद्द करने का कोई प्रस्ताव नहीं है ।’’ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने हाल में फवाद खान और माहिरा खान जैसे पाकिस्तानी कलाकारों से कहा था कि वे तुरंत भारत से चले जाएं, वरना उनकी फिल्मों की शूटिंग रोक दी जाएगी ।

इसे भी पढ़िए :  ‘बंद हो जाएंगे 2000 के नोट, 500 का नोट होगा सबसे बड़ा नोट’

उरी में 18 सितंबर को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी आई है । उरी हमले में 19 सैनिक शहीद हुए थे ।

इसे भी पढ़िए :  भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं जयंती पर लोकभा में पीएम मोदी ने कहा आज हमारे पास बापू जैसा नेतृत्व नहीं है

भारतीय थलसेना ने भी 27 और 28 सितंबर की दरम्यानी रात पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित हमले किए थे ।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश का विवादित बयान, 'कालाधन अर्थव्यवस्था को बचाता है'