दिल्ली: सिनाई प्रायद्वीप में एक सैन्य चौकी पर हुए एक आतंकवादी हमले में कम से कम 15 आतंकवादी और मिस्र के 12 सैनिक मारे गए।
सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद समीर ने बताया कि वाहन में सवार होकर आए संदिग्ध आतंकवादियों के एक समूह ने उत्तरी सिनाई में एक सैन्य सुरक्षा चौकी पर हमला किया जिसके चलते सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
मिस्र ने जुलाई 2015 से सिनाई के सैन्य कार्रवाई क्षेत्रों में सभी ‘फोर व्हील ड्राइव’ गाड़ियों पर प्रतिबंध लगा रखा है।
स्थानीय मीडिया की खबर के मुताबिक सैनिकों ने स्वेज नहर के करीब 80 किलोमीट पूर्व में स्थित एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया।
समीर ने बताया कि 15 आतंकवादियों के अलावा 12 सैनिक भी मारे गए। हमले में कई आतंकवादी और छह सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं।
सशस्त्र बल ने जोर देते हुए कहा कि ये हकरतें म्रिस के लोगों की रक्षा करने से उन्हें डिगाएंगी।
सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया है ताकि कोई हमलावर बच कर नहीं निकल सके।
मिस्र इस्लामी आतंकवादियों का मुकाबला कर रहा है जिन्होंने मुख्य रूप से पुलिसकर्मियों, न्यायाधीशों और सैन्यकर्मियों को निशाना बनाया है। आतंकवादियों का नेतृत्व इस्लामिक स्टेट संगठन का एक स्थानीय धड़ा कर रहा है।
राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को सत्ता से बेदखल करने वाली साल 2011 की क्रांति के बाद से उत्तरी क्षेत्र कई हिंसक हमलों का केंद्र बन गया है।