कश्मीर घाटी से दोगुना हुआ फलों का निर्यात

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कई दिनों से जारी अशांति के बावजूद कश्मीर घाटी से फलों का निर्यात अप्रैल सितंबर की अवधि में दोगुना होकर तीन लाख टन हो गया। यह पिछले साल 1.24 लाख टन रहा था। एक अधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  कार बिक्री में मारूति सबसे ऊपर, सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 में सात मॉडल मारूति के

प्रवक्ता ने बताया कि सितंबर महीने में ही घाटी से फलों के निर्यात में काफी वृद्धि देखने को मिली, जबकि 22,117 ट्रकों ने लोअर मूंडा टोल नाके से गुजरे। इन ट्रकों में 2.49 लाख टन ताजा फल व सूखे मेवे लदे थे।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने छुड़ाए चीन के छक्के, 'Make in India' ने 'Made in china' को धो डाला, पढ़िए-कैसे?