बांग्लादेश में ईद के नमाज के दौरान नमाजियों पर हमला, 4 की मौत, 12 घायल

0

किशोरगंज। बांग्लादेश एक बार फिर धमाकों से दहल गया। इस बार निशाना बना राजधानी ढाका से करीब 100 किलोमीटर दूर किशोरगंज शहर। यहां गुरुवार सुबह हुए बम ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई। 7 दिन के भीतर बांग्लादेश में हुए दूसरे आतंकी हमले में 12 लोग घायल हैं। आतंकियों और सिक्युरिटी फोर्सेस के बीच एनकाउंटर जारी है। ब्लास्ट के वक्त हजारों की तादाद में नमाजी ईद की नमाज के लिए मस्जिद आए थे। मारे गए लोगों में एक पुलिस अफसर भी है।

इसे भी पढ़िए :  मस्जिद में फेंका मांस का टुकड़ा, फिर क्या हुआ...?

जिस मस्जिद में गुरुवार सुबह ब्लास्ट हुआ, वो काफी पुरानी है। इसके करीब ही बांग्लादेश का सबसे बड़ा ईदगाह है। इन दोनों जगहों के मेन गेट एक साथ ही हैं। ब्लास्ट मेन गेट्स के करीब ही हुआ। यहां लोग अंदर जाने के लिए खड़े थे।
हमले के वक्त इस ईदगाह में 3 लाख से अधिक लोग मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों की भीड़ के बीच मोटोवोल कॉकटेल बम फेंका गया।
इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर हसनउल हक के मुताबिक, बम वहां मौजूद पुलिस टीम के बीच फेंका गया।

इसे भी पढ़िए :  ढाका आतंकी हमले में आईएसआई की संलिप्तता को पाकिस्तान ने नकारा

बता दें कि पिछले शुक्रवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आतंकी हमला हुआ था। इसमें एक भारतीय लड़की तारिषी जैन समेत 20 लोग मारे गए थे। 6 हमलावर भी ढेर हुए थे।
आईएस ने बुधवार को ही ढाका हमले के बाद देश में और भी हमले करने की धमकी दी थी। आईएस की एजेंसी ने रक्का से नया वीडियो जारी कर रहा बांग्लादेश सरकार को काफिर बताया था।

इसे भी पढ़िए :  ढाका हमले के बाद बांग्लादेश में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 11 आतंकी मारे गए