देश के इतिहास में पहली बार कश्मीरियों ने चीन से लगाई मदद की गुहार

0
चीन

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के गोवा आने के बाद उसी शाम को जुम्मे की नमाज के बाद कश्मीर घाटी में बारामुला के पुराने शहर वाले इलाके में चीन के झंडे लहराए गए। आपको बता दे घाटी में अक्सर प्रदर्शनकारी पाकिस्तान के झंडे लहराते थे, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब घाटी में चीन के झंडे लहराए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए हुर्रियत नेताओं को पाक से मिल रहा पैसा

इंडियन एक्सप्रेस को मिली जानकारी के मुताबिक, नमाज खत्म होने के बाद कुछ लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। वे लोग चीन के झंडे दिखाते हुए कह रहे थे कि उन्हें चीन से मदद चाहिए। वहां लगभग पांच-छह झंडे देखने को मिले। जिन लोगों ने झंडे लहराए उन्होंने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। जिनको शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया था।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: बीजेपी नेता ने साफ किया मोदी सरकार का रुख और कहा, बंदूक उठानेवालों को गोली लगने का खतरा रहेगा

गौरतलब है कि आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से ही कश्मीर घाटी में लगातार 3 महीने से ज्यादा समय से चल रहा तनाव अब भी बरकरार है। रोजना पुलिस और आर्मी से आम लोगों की झड़पे थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसमें कई लोगों की जान चली गई और हजारों लोग जख्मी हो गए। जिसमें पुलिसवाले भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  चीन की धमकी- बॉर्डर से तुंरत सेना हटाए भारत वरना....