आज रुस के राष्ट्रपति पुतिन से पीएम मोदी करेंगे मुलाकात, कुडनकुलम न्यूक्लियर डील पर होंगी सबकी निगाहें

0
मोदी
Source: ANI

जर्मनी और स्पेन की यात्रा के बाद पीएम मोदी बुधवार की शाम को रुस पहुंचे। यहां वो आज(1 जून) सेंट पीटर्सबर्ग में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे 18वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि पीएम चार देशों की यात्रा पर निकले हुए हैं। और रुस इनकी इस यात्रा का तीसरा पड़ाव है।

इसे भी पढ़िए :  भारत में ट्रेन हादसों की साजिश रचने वाला नेपाल से गिरफ्तार, ISI के इशारे पर दे रहा था घटना को अंजाम

 

प्रधानमंत्री की इस यात्रा को भारत के सबसे बड़े  न्यूक्लियर प्लांट कुडनकुलम के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है। भारतीय अधिकारियों के अनुसार तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु उर्जा संयंत्र की इकाई 5 और 6 के निर्माण के लिए ऋण सहायता पर समझौते के विवरण और भाषा को लेकर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है।

इसे भी पढ़िए :  पुलिसवाले ने बचाई महिला की जान – वीडियो में देखिए कैसे

 

शुक्रवार को मोदी वाषिर्क सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच में शिरकत करेंगे। इसमें दुनियाभर के नेता और उद्योगपति शामिल होंगे। सम्मेलन में करीब 60 भारतीय सीईओ भी शामिल होंगे और भारत ने यहां ‘मेक इन इंडिया’ पवेलियन भी बनाया है। पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री आर्थिक और कारोबारी सम्मेलन में शामिल हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  पत्रकार वीजा मामला: चीन ने भारत को दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

 

 

रूस के बाद फ्रांस के लिए होंगे रवाना 2 जून को मोदी यात्रा के आखिरी पड़ाव के लिए फ्रांस रवाना होंगे। यहां पेरिस में फ्रांस के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से चर्चा करेंगे। दोनों देश आतंकवाद से पीड़ित हैं। इसलिए बातचीत में यह अहम मुद्दा हो सकता है।