सहारनपुर: भीम आर्मी ने लगाया विवादित बोर्ड, लिखा- ‘यहां से औकात में रहकर निकलें’

0
सहारनपुर

सहारनपुर में पिछले एक महीने के दौरान बहुत कुछ ऐसा हुआ जो नहीं होना चाहिए था। इंसानियत से परे यहां इंसान ही इंसानों के दुश्मन बन बैठे, लंबे अर्से से सुलगने के बाद आखिरकार सहारनपुर की आग कुछ शांत हुई। इससे पहले कि ये चिंगारी पूरी तरह बुझ पाती यहां एक और बड़ा विवाद सामने आ गया। जी हां सहारनपुर में जातीय हिंसा और तनाव के बीच भीम आर्मी ने एक भड़काऊ बोर्ड लगाया है। भीम आर्मी ने इस बोर्ड की तस्वीर जारी की है। यह नहीं बताया गया है कि यह बोर्ड किस जगह लगा है। सफेद रंग के इस बोर्ड पर नीले रंग से एक तरफ जय भीम, दूसरी तरफ जय भारत लिखा है। बीच में चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि आगे एक किलोमीटर पर भीम सेना है, कृपया औकात में रहकर निकलें। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फिलहाल पुलिस बोर्ड की तलाश में है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से चंद घंटें पहले BJP के एकाउंट में आई भारी भरकम रकम, किसने और क्यों जमा कराई?

इस बीच भीम आर्मी के संस्थापक और सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण का एक और विडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी उत्तेजक और चेतावनी भरे लहजे में बोल रहा है और युवाओं को एकजुट रहने की अपील कर रहा है। विडियो मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। प्रशासन इस विडियो के तैयार होने की लोकेशन की जानकारी में जुट गया है।

इसे भी पढ़िए :  योगी आदित्यनाथ ने दिए आदेश, अब यहां नहीं दिखेंगे अखिलेश

इस वीडियो और बोर्ड की फोटो ने प्रशासन की मुश्किल बढ़ा दी है। वहीं ये भी साफ है कि अभी सहारनपुर की आग पूरी तरह शांत नहीं हुई है।

इसे भी पढ़िए :  हंसने के अंदाज से मासूम बच्ची ने पहचाना गैंगरेप का आरोपी, बनी पुलिस की मददगार