UP चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी प्रियंका गांधी: कांग्रेस

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार(18 नवंबर) को कहा कि अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी पूरी सक्रियता से पार्टी का प्रचार करेंगी और उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वह (प्रियंका) अहम भूमिका निभाने जा रही हैं। पहले हर चीज पर फैसला हो जाने दीजिए। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख राजबब्बर ने भी कहा कि यह तय किया गया है कि वह राज्य चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात राज्यसभा चुनाव कल, समधी के खिलाफ क्या दोस्त अहमद पटेल को वोट देंगे शंकर सिंह वाघेला?

इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के तुगलक रोड स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रियंका सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका की भूमिका और प्रचार कार्यक्रम पर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस को लाखों डोनेशन देने वाले इस NGO के आतंकियों से जुड़े हैं तार

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी और प्रियंका के अलावा बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव तथा उत्तर प्रदेश में पार्टी प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश से पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीरी व्यापारियों की संस्था ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान को “एक नाकाम कोशिश” कहा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुछ वरिष्ठ पार्टी नेताओं तथा प्रचार अभियान रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी बैठक में थे। आपको बता दें कि इससे पहले कभी भी प्रियंका ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा क्षेत्रों के बाहर प्रचार नहीं किया है।