PM मोदी के मुरीद हुए अन्ना हजारे, नोटबंदी को बताया क्रांतिकारी कदम

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मोदी सरकार द्वारा 500 और 1000 रूपये के नोट को अमान्य किए जाने के फैसले को साहसिक और क्रांतिकारी कदम बताते हुए केंद्र सरकार की जमकर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि इस क्रांतिकारी कदम से बड़े पैमाने पर कालाधन, भ्रष्टाचार और आतंकियों की फंडिंग पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने कालेधन पर रोक लगाने की हिम्मत नहीं की थी। मोदी सरकार ने दूरगामी फैसला किया है और इससे लोकतंत्र मजबूत होगा।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ने भारत से कहा, धार्मिक हिंसा चिंता का विषय, कार्रवाई धीमी

उन्होंने कहा कि अब सरकार को चुनावी प्रक्रिया में लगने वाले कालेधन को खत्म करने का बीड़ा उठाना चाहिए। अन्ना ने आरोप लगाया कि लगभग सभी पार्टियां चुनावों के लिए कैश में दान लेते हैं।

इसे भी पढ़िए :  आज 12 बजे से बंद होंगे 500 और 1000 के नोट, ATM से 1 दिन में निकलेंगे सिर्फ 2000

उन्होंने कहा कि लेकिन दानदाताओं को 20 हजार रुपये से कम की रसीद दी जाती है, जिससे वे इनकम टैक्स और आरटीआई के रडार में नहीं आएं। अन्ना ने कहा कि अब सरकार को चुनावी प्रक्रिया को साफ-सुथरी बनाने के लिए कदम उठाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद 600 अरब रुपये पर रहस्य : RBI ने जारी किए ₹9 खरब, पर बैंकों ने बांट दिए 15 खरब