‘अफवाह है बैंक लॉकर और आभूषण जब्त करने की बात’

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार(18 नवंबर) को बैंक लॉकरों को सील करने और आभूषणों को जब्त करने जैसी ऐसी अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाने जा रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर संदेश फैलाया जा रहा था कि अब सरकार बैंक लॉकर को सील करने के साथ-साथ सोने,चांदी, हीरे और अन्य आभूषणों को जब्त करेगी। सरकार ने इस खबर को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि ऐसा कोई प्रस्ताव अभी नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  आर्थिक सलाहकार का ट्वीटर हैंडल हैक, शेयर किये आपत्तिजनक ट्वीट्स, CEA ने मांगी माफी

बैंकों के लॉकर्स सील करने के अलावा भी कई और अफवाहों और सवालों के जवाब सरकार ने ट्वीट के जरिए दिए हैं। इसमें लोगों के बीच चल रही उस अफवाह का भी जवाब दिया गया है जिसमें कहा गया था कि सरकार ने इस कदम को उठाने से पहले कुछ खास लोगों को इसकी जानकारी दे दी, जिससे वह अपना पैसा व्हाइट कर सकें।

इसे भी पढ़िए :  मिस्त्री को हटाने के लिए रतन टाटा ने शेयरधारकों से मांगा सहयोग

सरकार ने इसका जवाब देते हुए साफ कर दिया है कि इस कदम को उठाने से पूर्व पूरी गोपनीयता बरती गई थी। सरकार के इस कदम की खबर किसी को नहीं दी गई थी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि 2,000 रुपये के नए नोटों में सुरक्षा की दृष्टि से कई विशेषताओं शामिल किया गया है, जिनमें ‘उत्कीर्ण’ मुद्रण भी शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: न हों परेशान, बिल्कुल सुरक्षित है आपके खून-पसीने की कमाई

मंत्रालय ने कहा कि सही नोट की पहचान के लिए जब आप इसे कपड़े पर रगड़ेंगे तो एक टर्बो विद्युत प्रभाव उत्पन्न होता है और इसी कारण स्याही कपड़े में लग जाती है। नोटंबदी के फैसले की लागत उसके फायदों से कहीं ज्यादा है कि खबर को भी केंद्र ने खारिज किया है।