नोटबंदी: न हों परेशान, बिल्कुल सुरक्षित है आपके खून-पसीने की कमाई

0
खून-पसीने
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अगर आपके पास पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट हैं तो परेशान ना हों, आपके खून-पसीने की कमाई बिल्कुल सुरक्षित है। ये भरोसा दिलाया है सरकार ने। सरकार ने देश की जनता को भरोसा दिलाया है कि उनकी कमाई पर कोई आंच नहीं आएगा। हां पुराने नोट बदलने में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़िए :  कार्ड पेमेंट से जुड़ी हर दिक्कत का निपटारा करेगा यह हेल्पलाइन नंबर, सेव कर लें

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा है कि खातों में जमा होने वाली 2.5 लाख रुपये तक की रकम के बारे में इनकम टैक्स विभाग कोई पूछताछ नहीं करेगा। मंत्रालय ने लोगों से अनजान व्यक्तियों के अकाउंट में पैसा जमा करने पर चेताया भी है।

इसे भी पढ़िए :  J&K: पटरी पर लौटती जिंदगी, तकरीबन पूरी घाटी से हटाया गया कर्फ्यू

वित्त मंत्रालय ने अखबारों में जारी विज्ञापन में कहा है कि छोटे व्यापारी, हाउस वाइव्ज, कारीगर कोई भी बिना किसी दिक्कत के पैसे अपने अकाउंट में जमा करा सकते हैं। मंत्रालय के अनुसार, ‘2.5 लाख रुपये तक की रकम की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को नहीं दी जाएगी। जांच में किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। किसी भी ईमानदार नागरिक को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। किसानों की आय टैक्स फ्री है और वो भी आसानी से अपने पैसे बैंक अकाउंट में जमा करा सकते हैं।’

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर पीएम मोदी को मिलकर घेरेंगे विपक्षी नेता, बना रहे रणनीति
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse