अगर आप आईडिया सेलुलर के उपभोक्ता हैं तो ये ख़बर आपके लिए है

नए प्लान के तहत आइडिया के 1 जीबी से कम डाटा पैक पर अब 45 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

0

देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी आईडिया सेलुलर ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए इंटरनेट पैक्स के दाम में 45 फीसदी कटौती की है। यह कटौती कंपनी के देशभर में स्थित सभी सर्किल्स में की गई है। कंपनी की इस कटौती को रिलांयस जियो से जोड़कर देखा जा रहा है, जो मात्र 80 रुपए में 1 जीबी डेटा पैक का ऑफर दे रही है।

इसे भी पढ़िए :  अब आधार कार्ड से बुक होंगे हवाई टिकट, आपकी उंगली ही बनेगी आपका बो़र्डिंग पास, पढ़िए कैसे

नए प्लान के तहत आइडिया के 1 जीबी से कम डाटा पैक पर अब 45 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। आईडिया ने कहा, “अब प्रीपेड ग्राहकों को 1 जीबी से कम के डेटा पैक में 45 फीसदी तक ज्यादा डेटा मिलेगा। आइडिया 225 रुपए के रेंज में 4G, 3G और 2G डेटा पैक बेचती है।”

इसे भी पढ़िए :  दिवाली पर आपके लिए रिलायंस जियो, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन ने लाए हैं ये ऑफर्स

कंपनी के मुताबिक 19 रुपए की कीमत वाले आर्इडिया के 2जी डाटा पैक में अब तीन दिन में 75 एमबी के बजाए 110 एमबी डाटा दिया जाएगा। इसी तरह 22 रुपए की कीमत वाले आर्इडिया के 3G/4G डाटा पैक में अब तीन दिन में 65 एमबी के बजाए 90एमबी डाटा उपलब्ध होगा। आपको बता दें इससे पहले भारती एयरटेल ने भी अपनी प्रीपेड डाटा पैक में 50 प्रतिशत तक की कटौती की घोषणा की है।

इसे भी पढ़िए :  बैकफुट पर रिलायंस जियो: देंगे 4G पर मिलेगा सिर्फ 1GB डाटा